डायबिटीज में फायदेमंद है ग्रीन टी का सेवन
ग्रीन टी में एंटीआक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है। शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करती है। ग्रीन टी खून की धमनियों को आराम पहुंचाता है। कैफेन की मात्रा कॉफी के मुकाबले ज्यादा होती है। डाइबिटीज के रोगियों के लिए ग्रीन टी बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि ग्रीन टी में एंटीआक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। आइए विस्तार से जानें ग्रीन टी टाइप1 डायबिटीज में कैसे फायदेमंद होती है। ब्लड शुगर को नियंत्रित करना ग्रीन टी शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करती है,और इन्सुलिन दवा के हानिकारक प्रभावो को कम करने में भी मदद करती है । यूनिवर्सिटी ऑफ मेरिलैंड मेडिकल सेंटर के अनुसार ग्रीन टी शरीर में ना सिर्फ टाइप 1 डाइबिटीज़ को कम करता है बल्कि इसके बुरे प्रभाव को भी कम करता है। हाइपरटेंशन को कम करना 2004 में चीन में किए गए एक शोध के अनुसार एक दिन में एक कप ग्रीन टी पीने से 50 प्रतिशत तक हाई ब्लड प्रेशर में कमी आती हैं,ग्रीन टी खून की धमनियों को आराम पहुंचाता है, जिससे हाइ ब्लड प्रेशर की...